15.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

हरियाणाः मौसम ने फ‍िर दिखाए तेवर, कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

हरियाणा, 13 फरवरी (बु.)। ठंडक फिर लौट आई है। पिछले कई दिनों से पूरा प्रदेश धुंध की चादर में लिपटा हुआ है। देर रात से ही कोहरा छा गया। शनिवार सुबह भी दृश्‍यता शून्‍य रही। हाईवे पर वाहनों को सबसे ज्‍यादा समस्‍या हुई। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। करनाल में शनिवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई है। हवा महज 2.0 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में धुंध छा सकती है। धुंध गिरने का यह सिलसिला अभी नहीं रूकेगा। 17 फरवरी तक कोई राहत के आसार नहीं है। हालांकि दिन में निकलने वाली धूप से कुछ राहत जरूर मिल सकती है। लेकिन सुबह के समय धुंध गिरने का यही सिलसिला जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, में न्यूनतम तापमान में हल्की कमी देखने को मिल सकती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles