15.1 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

दिल्लीः रिंकू शर्मा की हत्या पर सियासत तेज, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

दिल्ली, 12 फरवरी (बु.)। पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार रात को 24 वर्षीय रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। शुक्रवार दोपहर बाद आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली की पूर्व मंत्री राखी बिड़लान रिंकू शर्मा के परिजनों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान राखी  तकरीबन 2 घंटे तक रिंकू शर्मा के परिजनों के साथ रहींं। वहीं, इस दौरान ‘राखी बिड़लान वापस जाओ’ व ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। वहीं, भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली पुलिस ने राखी बिड़लान को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद हंस राज हंस भी रिंकू के स्वजन से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद व पुलिस अधिकारियों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी रिंकू शर्मा के परिजनों से मुलाकात की। इसके अलावा लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे, उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles