15.1 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 21, 2026

अखिलेश यादव के बयान पर आखिर क्या बोली केंद्रीय मंत्री साध्वी, पढ़िए पूरी खबर

फतेहपुर, 12 फरवरी (बु.)। लोकसभा में चल रहे सत्र के दौरान गुरुवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सदन में बुधवार को दिए वक्तव्य पर कटाक्ष किया। दरअसल, श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर चंदा अभियान पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया था। अखिलेश के बयान पर साध्वी ने कहा कि भाजपा और संघ परिवार चंदा नहीं समर्पण के बल पर देश व जनता की सेवा कर रहे हैैं। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लोग चंदा नहीं समर्पण राशि दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष को जनता की भावनाओं को समझने की नसीहत भी दे डाली। समर्पण राशि से ही आराध्य श्रीराम की जन्मस्थली में राम मंदिर बनेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles