26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

अलीगढ़ः नशीले पदार्थ के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़, 11 फरवरी (बु.)। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील इगलास कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलीगढ़-मथुरा रोड विसाबली मोड़ से दो युवकों को पकड़ा है। एक युवक से 500 ग्राम गांजा, दूसरे युवक से 500 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम बरामद हुआ है। दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि एसआइ सुबोध कुमार व सत्यवीर सिंह क्षेत्र में चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान अलीगढ़ मथुरा रोड विसाबली मोड़ पर दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। दोनों युवकों को घेर कर पकड़ लिया। एक युवक ने अपना नाम श्योराज पुत्र रुस्तम निवासी जटवार थाना इगलास बताया। इसके कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। दूसरे युवक ने अपना नाम रवि पुत्र पूरन निवासी रजावाल थाना गोंडा बताया। इससे पांच सौ ग्राम डायजापाम पाउडर बरामद हुआ है। कोतवाल ने बताया कि दोनों युवक नशीले पदार्थ को क्षेत्र में बेचने के लिए प्रयास कर रहे थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बरामद नशीले पदार्थ का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles