26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मुरादाबादः कांग्रेस नेता की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

मुरादाबाद, 11 फरवरी (बु.)। गजरौला में हाईवे किनारे स्थित गांव ख्यालीपुर ढाल पर कांग्रेस नेता की ज्वेलर्स की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने 90 हजार रुपये की चांदी चोरी कर ली। घटना के दौरान आहट होने पर ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया तो चोरों ने उन पर पथराव कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आपको बता दे की घटना बुधवार रात की है। नगर के मुहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी राहुल वर्मा कांग्रेस के मंडी धनौरा विधानसभा अध्यक्ष हैं। उनकी हाइवे पर गांव ख्यालीपुर ढाल पर ज्वेलर्स की दुकान है। वह रोजाना की तरह बुधवार की शाम भी दुकान बंद कर घर आ गए थे। इसके बाद रात में करीब ढाई बजे दो चोर दुकान के ताले तोड़ रहे थे। ताले तोड़ने की आवाज सुनकर पड़ोसी खेमचंद जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जुट गए। इसके बाद चोर चले गए। लेकिन, करीब आधे घंटे बाद इन चोरों की संख्या पांच हो गई और फिर से उसी दुकान के ताले तोड़ने लगे। दोबारा ताले तोड़ने की आवाज सुनकर पड़ोसी खेमचंद, जयपाल, जय सिंह सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान चोर दुकान से छोटी अलमारी उठाकर खेतों की तरफ ले जा रहे थे। जैसे ही ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो चोरों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने भी पथराव किया। हालांकि बाद में चोर अलमारी से 90 हजार की चांदी ले जाने में कामयाब हो गए । घटना की जानकारी मिलने पर औद्योगिक चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी अशोक बाबू शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। चोरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles