26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मुजफ्फरनगरः पालिका सभाकक्ष में सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्षों को कराई गई शपथ ग्रहण

मुजफ्फरनगर, 10 फरवरी (बु.)। बुधवार को नगर पालिका सभाकक्ष में सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चमन लाल व अरविंद मचल महामंत्री को प्रदेश के माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल श्रीमती अंजू अग्रवाल माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला जी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई तथा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित की गईl अपेक्षा की गई की इनके कार्यकाल में नगर की सफाई व्यवस्था और अधिक उन्नयन होगी l उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री के अलावा अतिथियों का पगड़ी एवं बुके तथा माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया l इस अवसर पर श्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा कहा गया की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफाई प्राथमिकता है जो स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हम इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं l यह भी अपने संबोधन में कहां कि और अधिक हमें सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सबको मिलजुल कर लगन शील रहना है एवं श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा अपने संबोधन में कहां गया की कड़ाके की ठंड में भी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के सफाई कर्मी अपने दायित्व के प्रति लगन शीलता से लगे हुए हैं तथा नाला सफाई जैसे अभियान भी निकाय में अनवरत जारी है l भारतीय जनता पार्टी के माननीय जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला जी के द्वारा भी निकाय में निरंतर उच्च स्तरीय सफाई की तारीफ की गई lइस अवसर पर माननीय सभासद गण राजीव शर्मा, विजेंद्र पाल, श्री नौशाद कुरेशी के अलावा पाल शर्मा एवं डॉ प्रदीप शर्मा पूर्व सभासद गण के साथ-साथ प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल, तनवीर आलम, मुकेश शर्मा, राजेंद्र योगी, विवेक कुमार श्रीमती मोनिका तालियान, एसके बिट्टू व समस्त सफाई नायक, सफाई कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद रहे l सभा का संचालन स्थान अध्यक्ष गोपाल त्यागी ने किया l

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles