मुजफ्फरनगर, 10 फरवरी (बु.)। उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्य जोरों पर है। जिसमें मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र से सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर संस्था के सदस्य कन्वीनर यूपी वेस्ट साजिद अत्तार के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य में मदद करने के लिए तपोवन में पहुंचे हैं। जहां पर पूरी टीम लगातार 3 दिन से पीड़ित परिवारो के लोगों की सेवा करने में जुटी हुई है।




