26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

नोएडाः कोरोना काल से बंद पड़े लंबे स्य के बाद खुले छठी से 8वीं तक के सभी स्कूल

नोएडा, 10 फरवरी (बु.)। 11 माह के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को पहली बार छठी कक्षा से आठवीं तक के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। क्लास में शारीरिक दूरी को ध्यान में रखकर बच्चों को बैठाया गया। स्कूलों में छात्रों तभी प्रवेश दिया गया जब उनके अभिभावक स्कूल में अनुमति पत्र जमा किए। अभी प्रत्येक कक्षा के बच्चों को सप्ताह में दो दिन ही स्कूल बुलाया जाएगा। विद्यालय अधिकतम 50 फीसद छात्रों की उपस्थिति के साथ ही स्कूल संचालित कर सकेंगे। स्कूल खोलने के लिए जारी हुई एसओपी गाइडलाइन का पालन करते हुए मंगलवार को स्कूलों में सैनिटाइजेशन कराया गया। स्कूलों में मेडिकल रूम और आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किए गए हैं ताकि अगर किसी छात्र को परेशानी हो तो उन्हें मदद मिल सके। कोठारी स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में छात्रों के प्रवेश से लेकर कक्षा तक जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को सरकारी निर्देशानुसार शहर के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में पूर्ण रूप से नौवीं कक्षा से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की गईं। इस दौरान स्कूलों में 40-45 फीसद तक छात्रों की उपस्थिति रही। जो छात्र स्कूल नहीं पहुंचे उन्होंने आनलाइन कक्षा के माध्यम से पढ़ाई की। स्कूलों के अंदर सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles