26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

उत्‍तराखंड से Meerut में आई कॉल से खिल उठे लोगों के चेहरे

मेरठ, 09 फरवरी (बु.)। मेरठ से लापता हुए दस लोगों की लोकेशन मिलने के बाद मंगलवार सुबह 11:30 बजे उत्तराखंड से स्वजन के पास फोन काल आई। जिसने घर का माहौल बदल दिया। स्‍वजन के चेहरे खिल उठेे। वहीं लापता युवकों ने बताया कि वह फंसे हुए हैं, जहां पर उन्हें सोमवार शाम के बाद खाना भी नहीं मिल पाया है। स्वजन उत्तराखंड में खाने की व्यवस्था कराने में जुट गए हैं। लापता युवकों ने अपनी पूरी टीम को रैनी गांव के पास फंसा होना बताया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड की प्रलय में मेरठ से रवाना हुए दस लोग लापता हो गए थे। जिसमें रोहित प्रजापति टीम को लीड कर रहा था। यह सभी लोग तपोवन से लगभग 18 किमी उपर जियो के टावर में इलेक्ट्रिक वर्क का काम कर रहे थे। इन दस लोगों की टीम में मेरठ जिले के चार, नजीबाबाद का एक और अमरोहा के पांच लोग शामिल हैं। गंगानगर के खटकाना पुल आजाद नगर मोहल्ला निवासी चार युवक, जिसमें रोहित प्रजापति टीम को लीड कर रहा है। रविवार सुबह दस बजे के बाद स्वजन से सभी का संपर्क टूट गया था। सोमवार रात सभी की लोकेशन उत्तराखंड के तोलना गांव में मिली। जिसके बाद स्वजन ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles