26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

लखनऊः अब बागवानी में आड़े नहीं आएगी जमीन की कमी

लखनऊ, 09 फरवरी (बु.)। हाइड्रोपोनिक तकनीक बागवानी के शौकीनों को रास आ रही है। खासकर ऐसे लोग जिनके पास जमीन नहीं है और बालकनी व छतों पर बागवानी करना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत मुफीद है। लोगों में हाइड्रोपोनिक तकनीक के प्रति बढ़ते आकर्षण को देखते हुए केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (सीआईएसएच) ने इसे स्वरोजगार से जोड़ने का निर्णय लिया है। संस्थान ने किफायती तकनीक का प्रयोग कर इसके मॉडल तैयार किए हैं। वहीं पोषण सॉल्यूशन का भी मानकीकरण किया है। संस्थान इसके लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने को तैयार है जिससे वह स्वरोजगार के रूप में अपना सकें। सीआईएसएच के निदेशक डॉ. शैलेंद्र राजन बताते हैं कि इस तकनीक का प्रदर्शन राजभवन में आयोजित प्रादेशिक पुष्प, शाक एवं सब्जी प्रदर्शनी में किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसकी सराहना करते हुए मॉडल को प्रदर्शनी के बाद एक दिन और वहां रखे जाने के निर्देश दिए। जिससे और अधिक लोग उसके बारे में जानकारी जुटा सकें। डॉ.राजन ने बताया कि प्रदर्शनी में आने वालों ने इसके बारे में तमाम जानकारियां हासिल कीं। उन्होंने कहा कि इस तकनीक की मदद से बगैर मिट्टी के ही केवल पानी में पौधों को उगाया जा सकता है।खास बात यह है कि इसमें 80 फीसद पानी की भी बचत होती है। संस्थान द्वारा इसके सस्ते मॉडल तैयार किए गए हैं। वहीं इसमें प्रयोग किया जाने वाला सॉल्यूशन जो बाजार में 400 रुपए प्रति लीटर तक बिकता है, वैज्ञानिकों ने मात्र एक चौथाई कीमत में तैयार किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles