26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः अपहृत बच्ची को भारत-नेपाल बार्डर पर सकुशल किया गया बरामद

दिल्ली, 07 फरवरी (बु.)। माता-पिता से बिछड़े बच्चे हाें या फिर अपहरण का मामला, राजौरी गार्डन थाना पुलिस इनकी सकुशल बरामदगी के लिए दिन रात कार्य कर रही है। अभी तक बीस से ज्यादा बच्चों को बरामद कर उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। ताजा मामला एक 13 वर्षीय बच्ची के अपहरण का है, जिसे पुलिसकर्मियों ने भारत-नेपाल बार्डर के पास रक्सौल इलाके से बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बवाना इलाके से एक बच्ची का अपहरण 26 जनवरी को कर लिया गया था। इस संबंध में हर थाना क्षेत्र को मामले की जानकारी दी गई। बच्ची के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद राजौरी गार्डन थाना के एसएचओ अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। बच्ची के परिजनों से बात करने पर पता चला कि आरोपित भी बवाना इलाके का ही रहने वाला है और उसके दिल्ली से बाहर जाने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने गूगल मैपिंग, फेश रिकग्निशन सिस्टम की मदद से आरोपित की लोकेशन का पता चला। उसका लोकेशन भारत नेपाल बार्डर पर स्थित रक्सौल इलाका आ रहा था। इसके बाद उस इलाके के एसपी नवीन चंद्र झा व चिरैया थाना के एसएचओ इंद्रजीत पासवान को मामले की जानकारी दी गई। साथ ही यहां से भी एक टीम को भेजा गया। वहां पर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घर-घर जाकर बच्ची के बारे में पता किया गया और अंत में एक जगह से बच्ची को बरामद कर लिया गया। बच्ची को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है। अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि बच्ची को लेकर आरोपित पहले काठमांडू चला गया था। इसके बाद वह रक्सौल आ गया था। तकनीकी छानबीन की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles