लखनऊ, 06 फरवरी (बु.)। तीन कृषि कानून के खिलाफ लम्बे समय से चल रहा भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन अब चक्का जाम तक आ गया है। भारतीय किसान यूनियन के चक्का जाम का असर उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड में होगा। किसान देश भर में छह फरवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक नेशनल हाइ-वे से लेकर स्टेट हाइ-वे बंद करेंगे। भारतीय किसान यूनियन छह फरवरी यानी आज देश भर में चक्का जाम करेगा। भारतीय किसान यूनियन ने अपने इस आंदोलन से उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड को बाहर कर दिया है। इन दोनों राज्यों में किसानों का चक्का भारतीय किसान यूनियन के नेता तथा प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड को छोड़कर आज किसानों का चक्का जाम पूरे देश में होगा। भारतीय किसान यूनियन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कृषि कार्य तथा परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर छह फरवरी को होने वाला चक्का जाम वापस कर जिलाधिकारी/ उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने। दोनों राज्यों के अलावा पूरे देश मे चक्का जाम किया जाएगा।



