19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः कोरोना से ठीक होने के बाद बिग बॉस 10′ के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन

दिल्ली, 03 फरवरी (बु.)। बिग बॉस’ के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर से सभी हैरान हैं। स्वामी ओम बीते लंबे समय से बीमार थे। वहीं करीब तीन महीने पहले उन्हें कोरोना हुआ था। इसी की वजह से उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहीं उनका इलाज चल रहा था। हालांकि कोरोना की जंग से वह जीत चुके थे, लेकिन कमज़ोरी की वजह से उन्हें चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन इसके बाद ही उन्हें करीब 15 दिन पहले ही पैरालेसिस हो गया था। इसकी वजह से उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया था और धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती चली गई। बातचीत में स्वामी ओम के दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने यह जानकारी देते हुए उनके निधन की खबर के बारे में बताया। अर्जुन जैन ने बताया कि स्वामी ओम ने अपने निवास एनसीआर के लोनी स्थित डीएलएफ अंकुर विहार में आज सुबह अंतिम सांस ली है। उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट में किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles