19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

हरियाणाः राकेश टिकैत का मंच टूटा, बाल-बाल बचे

हरियाणा, 03 फरवरी (बु.)। किसान आंदोलन का आज 70वां दिन है और आज भी नए कृषि कानूनों पर तकरार जारी है। हरियाणा के जींद जिले में कंडेला गांव में महापंचायत चल रही है, जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंच गए है वहीं इस बीच भारी संख्या में मंच पर लोग होने के कारण राकेश टिकैत जिस मंच पर खडे़ थे वह टूट गया।  इस दौरान राकेश टिकैत बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि भीड़ अधिक होने के कारण राकेश टिकैत का मंच टूटा। नए कृषि कानूनों पर बने गतिरोध के चलते राजधानी दिल्ली से लगी गाजीपुर, टीकरी और सिंघु बॉर्डरों पर किसानों का आंदोलन आज 70वें दिन भी जारी है। कानूनों को रद्द कराने पर अड़े किसान इस मुद्दे पर सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। इस बीच, राकेश टिकैत को मिल रहे भारी समर्थन के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर अब आंदोलन का केंद्र बिंदु बन गया है। वहीं, सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर भी बड़ी संख्‍या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles