33.1 C
Muzaffarnagar
Saturday, April 19, 2025

सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों की सीमायें सील, ना कोई आ सकेगा न ही बाहर जा सकेगा

सहारनपुर, 31 मार्च (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिये जिलों की सीमायें सील करने के योगी सरकार के आदेश के अनुपालन में सहारनपुर मण्डल के तीनों जिलों के बार्डर सील कर दिये गये हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर सहारनपुर मण्डल के सभी बार्डर को सील किया जा चुका है। शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर ना कोई आ सकेगा न ही बाहर जा सकेगा। जिलों से सटे इलाकों में यदि कुछ लोग जमा हो रहे हैं उन्हें सम्बन्धित जिलों के अधिकारियों से बातचीत करके वापस भेजा जा रहा है तथा उनके रहने व ठहरने व भोजन आदि की व्यवस्था के लिए निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर जेलो में बन्द कैदियों को आठ सप्ताह के पैरौल पर छोड़ा जा रहा है। इस क्रम मे सहारनपुर जेल से 36, देवबन्द 33 और मुजफ्फरनगर 46 कैदी रिहा किये गये। उन्होंने बताया  कि बाहरी प्रदेशों से कल तक लगभग 200 मजदूर सहारनपुर पहुंच गये थे। उनको उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए भेजा जा रहा हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles