मुजफ्फरनगर, 03 फरवरी (बु.)। मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी चौकी इंचार्ज राजकुमार ने पुलिस टीम के साथ दो चोरों को गिरफ्तार करते हुए थाना नई मंडी क्षेत्र के नसीरपुर में 10 दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा किया हैं।दरअसल थाना नई मंडी प्रभारी अनिल कप्परवान के नेतृत्व में गांधी कॉलोनी चौकी इंचार्ज राजकुमार,हेड कॉन्स्टेबल प्रेमपाल,कांस्टेबल रविंद्र कुमार,बालकिशन आदि टीम के साथ गांधी कालोनी सरवट फाटक पर चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान पुलिस ने फिरोज उर्फ काला कफील निवासी नया गांव थाना भोपा हाल किराएदार हाजीपुरा थाना सिविल लाइन व शोएब पुत्र नूर हसन को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों ने करीब 10 दिन पूर्व थाना नई मंडी क्षेत्र के नसीरपुर में सूरज ब्रिक फील्ड में हुई चोरी की घटना को कबूला है पुलिस ने चोरी किए गए पांच मोबाइल भी बरामद किए हैं पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा कारतूस व चाकू बरामद किया है पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।



