19.1 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 8, 2026

सहारनपुर – देवबंद में 12 इंडोनेशियाई नागरिक क्वारंटाइन में भेजे गये

सहारनपुर/देवबंद, 31 मार्च (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में पिछले 17 दिनों से छिपे इंडोनेशिया के 12 नागरिकों को पुलिस प्रशासन ने मंगलवार शाम एक मेडिकल कॉलेज से ढूंढ़ निकाला और सभी को क्वारंटाइन कर दिया। मंडलायुक्त संजय कुमार ने यूनीवार्ता को बताया कि पिछली 14 मार्च से देवबंद के जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज में चुपचाप छिपे इडोनेशिया के 12 लोगो को पुलिस ने ढूढ़ निकाला और आईआईटी के रूडकी कैम्पस में क्वारंटाइन कर दिया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के तमाम जतन कर रहे जिला प्रशासन ने संदिग्धों की पहचान के लिये अभियान छेड़ रखा है। जारी लाकडाउन के दौरान विदेशी मूल के इन नागरिकों ने एक मेडिकल कालेज में शरण ले रखी थी। प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो तो उन्होने सहारनपुर जिला अस्पताल से सीएमओ डाक्टर बीएस सोढी के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम को देवबंद भेजा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles