19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मोबाइल फोन नंबर की जांच से सामने आ सकता है दिल्ली हिंसा का सच

दिल्ली, 03 फरवरी (बु.)। गणतंत्र दिवस  26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए उपद्रव के मामले में दिल्ली पुलिस ने विभिन्न मोबाइल कंपनियों के 9000 मोबाइल नंबर का डंप डाटा उठाया है। ये मोबाइल नंबर लाल किले के आसपास 26 जनवरी को सक्रिय थे। उक्त सभी नंबरों की पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। उधर, घटना वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक पोस्टर बनाकर लाल किले पर प्रदर्शन करने वाले फरीदाबाद के रहने वाले आरोपित की दिल्ली पुलिस ने पहचान कर ली है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम उसे दबोचने के लिए फरीदाबाद गई है। लाल किले में तोड़फोड़ के मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सर्वे के बाद विभाग की शिकायत पर कोतवाली थाने में उपद्रवियों के खिलाफ एक अन्य एफआइआर भी दर्ज कर ली गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles