19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

हरियाणाः किसान आंदोलन को मिला पानीपत बार एसोसिएशन का समर्थन

हरियाणा, 02 फरवरी (बु.)। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। अब उन्हें बार एसोसिएशन पानीपत का भी समर्थन मिल गया है। सोमवार को बार प्रधान शेर सिंह खर्ब के नेतृत्व में अधिवक्ता पहले पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचे और फिर सिंघु बार्डर के लिए बस में रवाना हुए। प्रधान ने सरकार से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। वहीं भाकियू के जिला प्रधान कुलदीप बलाना ने बार का समर्थन देने पर आभार जताया। आपको बता दे की पानीपत टोल प्लाजा पर एक दिन हटने के बाद दोबारा धरना शुरू हो चुका है। जहां लगातार किसानों की भीड़ बढ़ती जा रही है। हर रोज हजारों किसान वहां लंगर ले रहे हैं। सोमवार को भी पंजाब, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला से काफी किसान वाहनों में सवार होकर दिल्ली की तरफ निकले। सभी ने टोल पर रुककर लंगर लिया। दूसरी ओर टोल पर चल रहे धरने में भी काफी किसान शामिल हो रहे हैं। आस पास के गांव से महिलाएं भी धरने में शामिल हो रही हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles