19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

अफगानिस्तान में तालिबानी कमांडर सहित 13 आतंकवादी ढेर

काबुल, 01 फरवरी (स्पूतनिक) अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत में सुरक्षा अभियान में तालिबानी कमांडर सहित 13 आतंकवादी मारे गए। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेना के अनुसार हेलमंड प्रांत में नवा जिले के अयानक और ग्रोनज काला क्षेत्रों में अफगान बलों पर हमले की साजिश रची जा रही थी। अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों ने वायु सेना की मदद से जवाबी हमला किया जिसमें तालिबानी समूह का नेता मौलवी एहसान सहित 13 आतंकवादी मारे गए और अन्य दो घायल हो गये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles