19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

तमिलनाडु में वैन , बस की टक्कर से छह लोगों की मौत , तीन घायल

कृष्णागिरि 01 फरवरी (वार्ता) तमिलनाडु में कृष्णागिरि के कावेरीपट्टिनम में सोमवार को एक वैन ने सरकारी बस को पीछे से टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सवारियों से भरा वैन इरोड जिले के भवानी से बेंगलुरू की ओर जा रहा था। इसी दौरान वैन राजमार्ग पर खड़ी बस से टकरा गयी। हादसे में वैन में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि बस से उतरा एक व्यक्ति भी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। घायलों को कृष्णागिरि के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक तहकीकात कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles