19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक सक्रिय मामले बढ़े

नयी दिल्ली, 01 फरवरी (वार्ता) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सात राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामले बढ़े है और 29 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है। महाराष्ट्र में जहां कोरोना के सबसे अधिक 875 सक्रिय मामले बढ़े हैं वहीं केरल में सक्रिय मामलों में 485 की कमी आयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 11,427 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 57 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 11,858 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 34 हजार 983 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 549 घटकर 1,68,235 रह गये हैं । इसी अवधि में 118 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 54 हजार 392 हो गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles