17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

बडेराजपुर विकासखंड में 22 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव

कोंडागांव, 31 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के बडेराजपुर विकाखंड में संचालित हो रही मोहल्ला क्लास में एक साथ 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएचएमओ डॉ. टी. आर. कुवर ने बताया कि बड़ेराजपुर में संचालित मोहल्ला क्लास में एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद प्रकरण की जानकारी शिक्षक को दी गयी और सभी बच्चों एवं शिक्षकों की कोरोना जांच की गई। कल मिली इस जांच में 22 बच्चे कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। इन बच्चों की उम्र 11 से 14 साल के बीच है। ग्रामीणों द्वारा बच्चों को बाहर ले जाने का विरोध करने पर छात्रावास को ही आइसोलेशन सेंटर बना कर उसमें बच्चों को रखा गया है। सीएचएमओ ने बताया कि बच्चों के साथ ही कुछ बच्चों के परिवार वाले भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हेैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर आईसोलेट किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles