इंदौर, 31 जनवरी (वार्ता)। मांग सुस्ती के साथ सप्ताहांत दलहन जिन्सों में मूंग को छोड़ मजबूती दर्ज की गई। चना कांटा, मसूर, तुअर तथा उड़द में भाव वृद्धि हुई। दलहनों के साथ दालों के भाव ऊपर- नीचे हुए। सप्ताहांत चना कांटा 4550 से 4600 रुपये खुलने के बाद सप्ताहांत 4600 से 4625 रुपये प्रति क्विंटल होकर बंद हुआ। मूंग 8000 से 8200 रुपये पर खुलने के बाद नीचे में 6000 रुपये बिकी। हालांकि सप्ताहांत इसके भाव 7500 से 7800 रुपये बोले गए। कारोबार के प्रथम दिन जो तुअर 5300 से 6500 रुपये बिकी वह शनिवार को 5200 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल होकर थमी। सोमवार को उड़द 8000 से 8500 के स्तर पर खुलकर 7800 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। मसूर 5000 से 5050 रुपये के स्तर पर खुलने के बाद नीचा बिकने के बाद 5000 से 5050 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। शनिवार को नई मसूर की आवक हुई जो 4911 रुपये बिकीl दालों में मांग होने से घटबढ़ हुई। सप्ताहांत मूंग दाल तथा मूंग मोगर 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। तुअर दाल के भाव ऊंचे बोले गए। चना दाल में भी भाव ऊपर-नीचे हुए। चावल तथा पोहा में ग्राहकी सामान्य बनी रही। रवा, मैदा के साथ गेहूं आटा के भाव बढ़े।



