17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः राकेश टिकैत के आंसुओं ने किसान आंदोलन में फूंकी जान

दिल्ली, 30 जनवरी (बु.)। गाजीपुर बॉर्डर पर जहां किसानों का आंदोलन बृहस्पतिवार को खत्म होने जा रहा था और तंबू-टेंट उखड़ने लगे थे, वहीं शनिवार को किसानों की संख्या में इजाफा देखा गया। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में किसान प्रदर्शनकारियों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम 4 बजे के आसपास दिल्ली-उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर तकरीबन समाप्त हो चुके किसान आंदोलन को भाकिय के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आंसुओं ने फिर से सींच दिया।  अब आलम यह है कि शनिवार को ही गाजीपुर बॉर्डर पर किसान प्रदर्शनकारियों की संख्या कई हजार पहुंच चुकी है, जबकि स्थानीय पुलिस अन्य जिलों से किसानों को रोकने में जुटी हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles