17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

अमेरिका में कोरोना से 4.35 लाख से अधिक लोगों की मौत

वाशिंगटन 30 जनवरी (वार्ता) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमण से अब तक 4.35 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश में इस महामारी से अब तक 2.58 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,35,765 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 2,58,87,625 हो गयी है। अमेरिका का न्यूयाॅर्क, कैलिफोर्निया और टेक्सास प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 43,278 लोगों की मौत हुई है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 39,814 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 36,349 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 26,254 लोगों की जान गई है। पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 21,437 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा न्यूजर्सी में 21,310, इलिनॉयस में 21,146, मिशीगन में 15,410, मैसाचुसेट्स में 14,444 की मौत हो चुकी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles