17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

हरियाणा के 14 और जिलों में इंटरनेट सेवा पर आज शाम तक राेक

हरियाणा, 30 जनवरी (बु.)। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से राज्‍य के 14 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। राज्‍य में इससे पहले तीन जिलों सोनीपत, पलवल और झज्‍जर में इंटरनेट सेवा बंद की गई थी। यह पाबंदी आज शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। इस तरह हरियाणा के 17 जिलों में आज शाम तक इंटरनेट सेवाओं पर राेक है। इसके बाद हालात की समीक्षा कर फैसला किया जाएगा।हरियाणा में शुक्रवार को कई जगहों पर किसानों के प्रदर्शन व विरोध शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही सोनीपत के पास सिंघु बार्डर पर स्‍थानीय लाेगों ने धरना दे रहे किसानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे वहां टकराव के हालात पैदा हो गए। इसके साथ ही बहादुरगढ़ में टिकरी बार्डर पर भी स्‍थानीय लोगों और आंदोलनकारी किसानों के बीच टकराव की हालत पैदा हो गई। इसके बाद हरियाणा के गृह विभाग ने राज्‍य के 14 और जिलों में 30 जनवरी शाम पांच बजे तक इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश जारी किया। इस दौरान केवल वॉयस कॉल सेवा ही जारी है। राज्‍य में अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा जिलों में वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट सेवाओं को 30 जनवरी शाम 5 बजे तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles