महबूबाबाद, 29 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुडरु मंडल के मरीमिटा गांव में एक ऑटोरिक्शा के लॉरी से टकरा जाने से उसमें सवार छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।ऑटो में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।



