दिल्ली, 29 जनवरी (बु.)। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर स्थानीय लोगों ओर आंदोलनरत किसानों के बीच जमकर बवाल हुआ। आपको बता दे की शुक्रवार को यहां पर किसान प्रदर्शनकारियों और स्थानीय प्रदर्शनकारियों के बीच पत्थरबाजी हो गई, साथ ही दोनों गुटों के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ है। शुक्रवार सुबह ही दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में लोग किसान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करने आए थे। यहां पर तिरंगे का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए गए और तुरंत हाइवे खाली करने की मांग की गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने एसएचओ पर तलवार से हमला कर उन्हे घायल कर दिया। हालाकि पुलिस ने हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।



