मेरठ, 28 जनवरी (बु.)। जनपद मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र में उस समय चीख-पुकार का माहौल पैदा हो गया जब दो बसों की आपस में भिड़त हो गई। बसों के आपस में टकाराते ही घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर दौड़े और बचाव कार्य में जुट गए। इस घटना में तकरीबन दो दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर एंबुलेंस की गाड़ियां भी पहुंच गई थी। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि घटना घने कोहरे में एक कार को बचाने के चक्कर में हुई। हालाकि गनीमत यह रही कि कोई बड़ी हानि नहीं हुई। घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। आपको बता दे की मेरठ बड़ौत मार्ग पर खिवाई पुलिस चौकी के निकट परिवहन निगम की अनुबंधित बस सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में घने कोहरे के चलते दूसरी बस से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों बसें क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।



