दिल्ली, 28 जनवरी (बु.)। यूपी गेट पर जमा हजारों किसानों को यहां से हटाने की तैयारी में उत्तर प्रदेश पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि मेरठ रेंज से भारी फोर्स यहां आ चुकी है। लखनऊ से सीधे संकेत दिए गए हैं कि किसानों को यहां से हटाया जाए। एडीजी जोन, आईजी रेंज सहित कई अधिकारियो की मीटिंग जारी है। इसी कड़ी में यूपी गेट पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से पूछताछ करने के लिए गाजीपुर थाने की पुलिस भी पहुंची है। इस बीच दिल्ली पुलिस भी सक्रिय हो गई है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के टेंट पर नोटिस लगाया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बीकेयू के नेता जगतार सिंह बाजवा के खिलाफ भी नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस द्वारा नोटिस की कॉपी सीधे तौर पर उपलब्ध नहीं होने की वजह से बाजवा को ना देकर जहां मीटिंग चल रही है, जिससे उसके सामने ही टेंट पर ही नोटिस लगा दिया गया है।



