17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मुजफ्फरनगरः जिले में मचा हड़कम्प, थानों व कोतवाली से बाहर निकल आए अचानक पुलिसकर्मी

मुज़फ्फरनगर, 28 जनवरी (बु.)। दिल्ली में हुई लाल किले की घटना व हिंसा के बाद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस द्वारा मुकदमों में नामज़द करने से किसानों में आक्रोश दिखाई देने लगा है।भारतीय किसान यूनियन ने एक बड़ा एलान करते हुए जिला मुज़फ्फरनगर के सभी थानों में प्रदर्शन करने संकेत दे दिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा जानकारी मिलते ही जिले के सभी थानों में अचानक ही अतिरिक्त फ़ोर्स को तैनात किया गया और संबंधित थानों के सीओ, एसपी व एसएसपी ने तैनात पुलिस बल को दिशा निर्देश दिए।

किसानों के प्रदर्शन की घोषणा के बाद अलर्ट हुई पुलिस बैरिकेटिंग लगाकर सभी थानों के मुख्यद्वार बंद कर दिए गए। कोतवाली चरथावल के तो गेट तक बन्द कर सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की गई, इसी तरह तितावी, भौराकलां, फुगाना, बुढ़ाना, शाहपुर, रतनपुरी, खतौली, मंसूरपुर, मीरापुर, जानसठ, सिखेड़ा, भोपा, पुरकाजी, छपार, नई मंडी, नगर कोतवाली व सिविल लाइन थानों व कोतवाली में फोर्स तैनात कर अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। थानों पर प्रदर्शन को देखते हुए किये पुख्ता इंतजाम गए है और भारी पुलिस फोर्स तैनात है तो वहीं जनपद के चरथावल थाने पर मौजूद पुलिस बल अलर्ट है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles