दिल्ली, 28 जनवरी (बु.)। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली में भड़की हिंसा के लिए जिम्मेदार किसान नेताओं पर सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी कर चुकी है। इसी कड़ी में गृह मंत्रालय ने किसान नेताओं के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। आपको बता दे कि इस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जायेगा वे लोग देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। गौरतलब है राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले 2 महीने से आंदोलनरत किसानों की गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली प्रस्तावित थी। किसानों ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता किया था कि वह इस ट्रैक्टर रैली को शांति पूर्वक निकालेंगे और किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं फैलाएंगे, लेकिन किसानों ने ऐसा नहीं किया। ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तय रूट को बदला और दिल्ली के कई इलाकों में तोड़फोड़ की और सुरक्षाकर्मियों के साथ भी हिंसक झड़पें की जिसमें कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें भी आईं।



