दिल्ली, 28 जनवरी (बु.)। गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा और उत्पात के बाद किसानों का आंदोलन कमजोर पड़ गया है। देश भर के लोगों में किसानों के खिलाफ गुस्सा है तो वहीं दूसरी तरफ किसान संगठनों में भी फूट पड़ गई है। कई किसान संगठनों ने खुद को इस आंदोलन से अलग कर लिया है। बताया जा रहा है कि किसानों ने चिल्ला बॉर्डर खाली कर दिया गया है और बॉर्डर पर लोगों की आवाजाही शुरू कर हो गई है। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन (भानू) के अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किसान आंदोलन से अलग होने और आंदोलन खत्म करने की घोषणा की थी।



