17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः आज़ादी से लेकर अब तक किसानों ने कभी नही किया इतना शर्मसार आंदोलन

दिल्ली, 27 जनवरी (बु.)। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर पिछले 2 महीने से भी अधिक समय से चल रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन 26 जनवरी के दिन पटरी से उतर गया। गणतंत्र दिवस के दिन मंगलवार सुबह से लेकर देर शाम तक समूची दिल्ली में किसानों के हिंसक प्रदर्शनों के चलते अराजक स्थिति बनी रही। इस दौरान 2 किसानों की मौत भी हो गई। हालात यह बन गए कि उपद्रवी किसानों ने लाल किला की प्राचीर पर शर्मनाक हरकत करते हुए अपना झंडा तक फहरा दिया। इसी के साथ वह लाल किला परिसर में भी घुस गए और फिर बड़ी मुश्किल से सुरक्षा बलों ने वहां से निकाला। वहीं, गणतंत्र दिवस समारोह के दिन मंगलवार को उपद्रवी किसानों की शर्मसार करने वाली करतूत ने 1988 में हुए किसान आंदोलन की याद दिला दी है। जिसके बाद तत्कालीन केंद्र सरकार ने ऐसा फैसला लिया कि बोट क्लब पर धरना-प्रदर्शन इतिहास की बात हो गई। उस दौर के आंदोलन को जानने वालों का यह कहना है कि उन्होंने 1988 में दिल्ली को तकरीबन बंधक बनते देखा था, लेकिन तब भी ऐसी हिंसा नहीं हुई थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles