17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

किसानों ने लालकिले पर फैलाई इतनी दहशत की जवाानों को 20 फीट गहरी खाई में कूदकर बचानी पड़ी अपनी जान

दिल्ली, 27 जनवरी (बु.)।उपद्रव के दौरान लालकिले का मंजर बेहद खौफनाक और दहशत से भर देने वाला था। एक तरफ लाठी डंडों और तलवारों से लैस उपद्रवी पुलिसकर्मियों की जान के दुश्मन बने हुए थे, वहीं दूसरी तरफ 20 फीट गहरी खाई, मौत को दावत दे रही थी। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों ने जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन जब उपद्रवियों पर उनकी मिन्नतों का भी असर नहीं हुआ तो उन्होंने इस खाई में ही छलांग लगा दी। इसका नतीजा यह हुआ कि 20 से अधिक जवान चोटिल हो गए। लाल किला की प्राचीर पर उपद्रवी अपना झंडा फहराने की कोशिश करने लगे। अर्धसैनिक बल के जवानों ने उनको रोकना चाहा तो जवानों पर टूट पड़े। वहीं, लालकिला से लगी खाई के किनारे खड़े 40 सेअधिक जवानों को भी घेर लिया।  मिली जानकारी के अनुसार, लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा के साथ कथित झंडा फहराते समय उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश करते अर्धसैनिक बल के जवान को खींच कर गुंबद से नीचे गिरा दिया। इतना ही पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चलाने के साथ कातिलाना धावा बोल दिया। तलवार और लोहे की राड के साथ अन्य हथियारों से सुरक्षा में लगे जवानों पर टूट पड़े। कितने पुलसकर्मियों के साथ दूसरे लोगों के सिर फोड़ दिए। पुलिस के जवान चाहते तो अपने बचाव में रक्षात्मक गोलियां चला सकते थे। पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। बल्कि हमलों को सहते हुए खुद की जान बचाने के लिए एक-एक कर खाई में कूदने लगे। तकरीबन 20 फुट गहरी खाई में कूदने से कई जवानों को गंभीर चोटे आई। लाल किला परिसर के चारों ओर बनी यह खाई सुरक्षा के लिए बनाई गई थी। पहले इसमें पानी भरा जाता था। गनीमत थी कि इसमें पानी नहीं था। अन्यथा कई जवानों की डूबने से जान जा सकती थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles