मुज़फ्फरनगर, 26 जनवरी (बु.)। मुज़फ्फरनगर जनपद में आज पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज का उस समय अपमान होता दिखा जब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अगग्रवल ने जैसे ही ध्वजारोहण के लिए रस्सी खिची तो ध्वज नीचे आ गया। बस गनीमत यह रही की राष्ट्रीय ध्वज जमीं पर नीचे गिरने से पहले ही कैच कर लिया गया। बड़ी बात यह रही की इस घटना के बाद ना तो किसी अधिकारी न ही मंत्री ने कोई चिंता व्यक्त की और ना ही इस बड़ी लापरवाही के विरुद्ध कोई कार्रवाई के आदेश दिए। क्या जनपद में कोई यह सवाल पूछने वाला है की आखिर ध्वजारोहण से पूर्व किसी ने ध्वजारोहण के पोल पर आने की ज़हमत तक नहीं उठाई और आखिर किस कर्मचारी ने उक्त लापरवाही की घटना को अंजाम दिया। हालांकि हम यह भी मानते है की उक्त कार्य जानबूझ कर तो नही किया गया है मगर क्या देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व पर जिले के किसी भी बड़े अधिकारी की इतनी जिम्मेदारी नहीं बनती की गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चंद घंटे पहले आकर इन सब बातों की जाँच कर ली जाए। आखिर सब कुछ ठीक ठाक है भी अथवा नहीं… सबसे शर्मनाक बात यह है की उक्त विषय पर हाथों हाथ कार्रवाही के आदेश ना देने के बाद भी किसी को यह भी महसूस नहीं हुआ की इस कार्य के लिए कोई खेद प्रकट किया हो।




