18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

गोरखपुरः दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी आदित्‍यनाथ

गोरखपुर, 26 जनवरी (बु.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। उसी दिन शाम को उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक करने की संभावना है। मुख्यमंत्री बुधवार 27 जनवरी को शाम चार बजे एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को आनलाइन धनराशि ट्रांसफर करेंगे। गोरखपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के 3.42 लाख लाभार्थियों के खाते में 2409 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इसी दिन सुबह मुख्यमंत्री कुशीनगर में आयोजित मोरारी बापू के रामकथा में शामिल होने भी जा सकते हैं। एनेक्सी भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, राजय मंत्री महेश गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। यहीं से मुख्यमंत्री प्रदेश के पांच जिलों के लाभार्थियों से आनलाइन संवाद भी करेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles