18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः कोरोना मुक्त हुए राजधानी के 56 अस्पताल

दिल्ली, 25 जनवरी (बु.)। कोरोना के खिलाफ जंग में अब जीत की उम्मीदें नजर आने लगी हैं। हालांकि अभी तक संक्रमण से पूरी तरह मुक्ति तो नहीं मिली है, लेकिन राजधानी के 56 अस्पताल (44.44 फीसद) कोरोना मुक्त हो गए हैं। पिछले आठ माह में यह पहला मौका है जब इन अस्पतालों में कोरोना के एक भी मरीज भर्ती नहीं है। इनमें एक सरकारी व फोर्टिस एस्कॉट्र्स हार्ट इंस्टीट्यूट, मैक्स साकेत, गंगाराम सिटी अस्पताल, हमदर्द इंस्टीट्यूट जैसे निजी अस्पताल शामिल हैं। 30 निजी अस्पतालों में सिर्फ एक से पांच मरीज ही भर्ती हैं। उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में इन अस्पतालों से भी सभी मरीजों को छुट्टी मिल जाएगी। अब यहां दूसरे रोगों का भी बेहतर इलाज शुरू हो गया है। मौजूदा समय में सरकारी व निजी 126 अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए 9,054 बेड आरक्षित हैं, जिसमें से 8,270 बेड (91.34 फीसद) खाली हैं। दिल्ली कोरोना एप के अनुसार इन अस्पतालों में रविवार दोपहर तक सिर्फ 784 मरीज भर्ती हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles