18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मताधिकार का इस्तेमाल करने का संकल्प लें युवा: शाह

नयी दिल्ली 25 जनवरी (वार्ता ) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि मतदान लोकतंत्र की बड़ी शक्ति है और यह नागरिकों के अधिकार के साथ-साथ उनका कर्त्तव्य भी है। श्री शाह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को अपने ट्वीट में कहा,” मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है, यह हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मैं सभी मतदाताओं विशेषकर युवाओं से अपील करता हूँ कि आप सजग व जागरुक होकर राष्ट्रहित में अपने मताधिकार का उपयोग करने का संकल्प लें व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। ” देश में हर बार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles