18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः तेरह राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं

नयी दिल्ली 24 जनवरी (वार्ता) देश के 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से किसी की मौत की रिपोर्ट नहीं है जबकि बाकी राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेश में 155 लोगों को मौत हो गयी।
महाराष्ट्र में 56, केरल में 23, पश्चिम बंगाल, पंजाब और दिल्ली में 10-10, छत्तीसगढ़ में आठ, मध्य प्रदेश में छह, बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चार-चार, कर्नाटक और गोवा में तीन-तीन, राजस्थान और तमिलनाडु में दो-दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पुड्डुचेरी, सिक्किम और तेलंगाना में एक-एक मरीज की कोरोना के संक्रमण से जान चली गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 14,849 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ छह लाख 54 हजार से अधिक हो गयी है। इसी दौरान 15,948 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख, 16 हजार 786 हो गयी। सक्रिय मामले 1254 कम होकर 1,84,408 रह गये हैं । इसी अवधि में 155 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 53 हजार 339 हो गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles