मुज़फ्फरनगर, 23 जनवरी (बु.)। सिंधु बॉर्डर: कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर किसान सिंधु, गाजीपुर बॉर्डर समेत कई अलग-अलग जगहों पर डटे हुए हैं। किसानों का ये आंदोलन फिलहाल तो शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है लेकिन किसानों के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। कल देर रात हुई किसानों की प्रेस कांफ्रेंस में किसान नेता राकेश टिकैत ने इस बात का खुलासा किया। उनके मुताबिक किसानों ने सिंधु बॉर्डर से एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने यह खुलासा किया है कि उसे आगामी 26 तारीख को होने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली में गाड़ी चला कर माहौल खराब करने का आदेश दिया गया है। किसानों ने इस आदमी को पकड़ लिया और फिर उसके चेहरे पर रूमाल रखकर उससे बातें पूछी गई तो उस व्यक्ति ने कई बड़े खुलासे किए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपनी फेसबुक के जरिए एक वीडियो को साझा किया है।