दिल्ली, 22 जनवरी (बु.)। प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का गुरुवार 22 जनवरी को दिल्ली में निधन हो गया। जिनकी उम्र करीब 80 साल थी। आपको बता दे की वह बीते 3 महीने से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। यह दुखद मिलते ही धार्मिक भजन सुनने वालों में शोक की लहर दौड गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नरेंद्र चंचल के निधन पर शोक जताते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।



