मुजफ्फरनगर, 22 जनवरी (बु.)। मुजफ्फरनगर के एसएसपी दफ्तर पहुंचे एक विवाहिता जोड़े ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई। विवाहिता युवती ने बताया कि वह भरतिया कॉलोनी थाना नई मंडी की निवासी है और पूर्ण रूप से बालिक है और मैंने अपनी स्वयं की मर्जी से संदीप कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम खानपुर थाना मंसूरपुर के साथ दिनांक 19 नवंबर 2020 में आर्य समाज में सप्तपदी कर हिंदू रीति रिवाज के तहत शादी कर ली है। परंतु विवाहिता युवती के माता-पिता व भाइयों से इसके व उसके पति को जान माल का खतरा बना हुआ है उसे डर है कि वह लोग विवाहिता युवती व उसके पति को किसी फर्जी तरीके से किसी भी झूठे मुकदमे में फंसा न दें और उसे डर है कि उसके माता पिता उन दोनों पति-पत्नी में से किसी की भी जान ना ले ले इसीलिए विवाहिता जोड़ों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर अपनी जान माल की सुरक्षा कराए जाने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र सौंपा।



