18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

कर्नाटकः शिवमोगा में विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में धमाके से 8 मजदूरों की मौत

शिवमोगा 22 जनवरी (वार्ता) कर्नाटक के शिवमोगा के पास गुरुवार देर रात जिलेटिन की छड़ों को ले जा रहे ट्रक में विस्फोट होने से कम से कम 8 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब एक ट्रक पीड़ितों सहित खनन के लिए विस्फोटकों को ले जा रहा था। विस्फोट इतना जर्बदस्त था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और पीड़ितों के क्षत-विक्षत शव पहचान में नहीं हो सकी है। शिवमोगा के पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ जिला और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। विस्फोट एक बजरी और बोल्डर क्रशिंग सुविधा के पास हुआ। विस्फोट इतना तेज था शिवमोगा सहित आसपास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी धमाके की आवाज सुनी गयी। पुलिस ने बताया कि इस विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि कई घरों के खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों में भी दरार आ गयी और लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए है। शिवमोगा जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण हुनासोडू के निकटवर्ती गाँव घने धुएँ के गुब्बार दिखाई दिए। ट्रक में धमाके से उसमें सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। अब्बालागेरे की ओर जाने वाली सड़क पर बड़ी दरार पड़ गयी हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विस्फोट पीड़तों की मौत पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने ट्वीट किया , “शिवमोगा में मजदूरों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार विस्फोट से प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles