18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

अयोध्याः राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक गुरुवार से प्रस्तावित

अयोध्या, 21 जनवरी (बु.)। राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक गुरुवार से प्रस्तावित है। बैठक में रामजन्मभूमि पर प्रस्तावित मंदिर की नींव के प्रारूप पर अंतिम मुहर लगाये जाने के साथ संपूर्ण रामजन्मभूमि परिसर के विकास की कार्ययोजना को भी अंतिम रूप दिया जाना है। हालांकि राम मंदिर की नींव की खोदाई 15 जनवरी से ही शुरू हो गयी है और नींव के प्रारूप पर भले ही निर्माण समिति की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी, पर उसे पहले ही स्वीकार कर लिया गया है। नींव का यह प्रारूप पाषाण के बड़े भवनों की पारंपरिक निर्माण शैली के अनुरूप कांटीन्युअस राफ्ट स्टोन प्रणाली के अंतर्गत है और यह शैली अपनाने के निष्कर्ष पर आईआईटी मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, गुवहाटी, अहमदाबाद सहित नेशनल बिल्डि‍ंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ तथा मंदिर निर्माण की कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि करीब माह भर के गंभीर मंथन के बाद पहुंचे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles