19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मुजफ्फरनगरः जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुरू गोविंद सिंह की जयंती

मुजफ्फरनगर, 20 जनवरी (बु.)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के अवतार पर्व को जनपद के विभिन्न गुरूद्वारों पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरूद्वारों में एक ओर दीवान साहब सजाए गए और गुरूबाणी हुई तो वहीं दूसरी ओर नगर के रोडवेज बस स्टेंड के निकट गुरूद्वारे पर समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में बढ़चढ़ कर लोगों ने रक्तदान किया जिनमें प्रथम बार रक्तदान करने वालों की अच्छी खासी संख्या रही कोरोना काल में भी रक्त दाताओं का जोश देखते ही बनता था समर्पित युवा समिति के ब्लड कोऑर्डिनेटर हितेश आनंद व यश अनेजा ने बताया की व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर की 2 ब्लड बैंक की टीम बुलाई गई थी, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग एव सेनेटीजेशन का विशेष ध्यान रखा गया , सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो उपहार में दिए गए हैं रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञों समाजसेवियों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आकर रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम को सफल बनाने में तरुण अरोरा अजय अनेजा गौरव नारंग अक्षत जिंदल अभिषेक ग्रोवर मोहित सौरभ मित्तल राखी ग्रोवर पारुल कुमार मनी पटपटिया साक्षी आहूजा मोनिका सिंघल शालिनी आनंद नीरू क्वात्रा अंशु भाटिया का विशेष सहयोग रहा

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles