19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः जगत प्रकाश नड्डा ने खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री नड्डा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “ सिख संप्रदाय के दशम गुरु तथा खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। धर्म संस्कृति के ध्वज वाहक गुरुजी, अपनी राष्ट्रभक्ति , वीरता एवं त्याग के पर्याय के रूप में हम सभी के लिए जीवन पर्यंत प्रेरणीय रहेंगे।’ सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। सिख संप्रदाय के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। उनका जीवन अन्याय , अत्याचार, अधर्म और दमन के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए गुज़रा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles