19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

संभलः चंदौसी में नौ दिन से गायब महिला का मिला कंकाल

संभल 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संभल के चंदौसी में नौ दिन से गायब महिला का आज कंकाल मिला । पुलिस ने पति व उसके ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यहां कहा कि मोहल्ला शिव धाम कालोनी निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मी 11 जनवरी से गायब थी। लक्ष्मी की मां कमलेश ने पुलिस को तहरीर देकर पति व ससुर पर बेटी का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया था। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र में गांव बर्रई के पास सोत नदी के पुल ने नीचे महिला के कपड़े, बाल व शव के कुछ अवशेष पड़े मिले। पुलिस की सूचना पर पहुंची ने मां कमलेश ने कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त बेटी लक्ष्मी के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी पति वैभव व ससुर संजीव को गिरफ्तार कर लिया है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles