19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

लखनऊः पीएम मोदी लाभार्थियों के खातों में भेजेंगे आवास योजना के रुपये

लखनऊ, 20 जनवरी (बु.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 6.1 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में बुधवार को 2,690 करोड़ रुपये की धनराशि का डिजिटल ट्रांसफर करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस जानकारी को साझा करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के ग्रामीण भाई-बहनों के लिए आज का दिन अहम है। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाखों लाभार्थियों के लिए सहायता राशि जारी करूंगा। सभी को घर दिए जाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।’ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तहत लाभार्थियों के लिए सहायता राशि के डिजिटल ट्रांसफर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वर्ष 2020-21 के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 5.3 लाख लाभार्थियों को आवास निर्माण की पहली किस्त तथा 80 हजार लाभार्थियों को दूसरी किस्त की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles